चित्तौड़गढ़: पंचायत समिति में 27 से 29 फरवरी तक दिव्यांग जनों के लिए लगाया जाएगा कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर
श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर 27 से 29 फ़रवरी तक पंचायत समिति में दिव्यांग जनों के लिए कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण शिविर लगाएगी । सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक रामदयाल ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजन कृत्रिम पांव, व्हीलचेयर, ट्राई साइकिल बैसाखी कैलिपर श्रवण यंत्र रोड बस पास एवं दिव्यंका प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकेंगे।