विजयनगर: बिजयनगर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पूर्व MLA और कांग्रेस नेता के साथ महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर PM का पुतला जलाया
बिजयनगर में शनिवार को सुबह 11 बजे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।पूर्व विधायक राकेश पारीक PCC सदस्य संग्राम सिंह,नगर कांग्रेस अध्यक्ष अंकित तातेड़ के तत्वाधान में आमजन की समस्याओं को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्त्ताओं ने एक विशाल विरोध प्रदर्शन और आक्रोश रैली का आयोजन कर प्रधानमंत्री मोदी का पुतला जलाया।