महुआडांड़: संत टेरेसा कन्या मध्य विद्यालय महुआडार के प्रांगण में गुरुवार सुबह 11 बजे मनाया गया विद्यालय दिवस
संत टेरेसा कन्या मध्य विद्यालय महुआडार के प्रांगण में मनाया गया गुरुवार की सुबह 11:00 बजे विद्यालय दिवस। आयोजित कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सिस्टर सविता एवं छात्र प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में छात्रों के सर्वांगिक विकास एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।