कांके: महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की समीक्षा के लिए डीजीपी ने की वीसी
Kanke, Ranchi | Mar 6, 2025 पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अनुराग गुप्ता ने महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध होने वाले अपराधों को लेकर गुरुवार शाम करीब पांच बजे वीसी के जरिए समीक्षा की। इस दौरान डीजीपी अनुराग गुप्ता ने कहा कि जोनल आईजी और रेंज के डीआईजी महीने में एक बार महिला और बच्चों से संबंधित कांडों की समीक्षा करें।