कांके: रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने एक नाबालिग लड़के को बचाया
Kanke, Ranchi | Mar 6, 2025 रांची के हटिया रेलवे स्टेशन से गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आरपीएफ ने एक नाबालिग लड़के का रेस्क्यू किया है। मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन पर राउंड और चेकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के को घूमते हुए देखा। संदेह होने पर आरपीएफ ने उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम सार्थक सिंह बताया और बताया कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।