कांके: बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बैठक के बाद बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया
Kanke, Ranchi | Mar 6, 2025 बीजेपी प्रदेश कार्यालय में हुए बैठक में गुरुवार शाम करीब चार बजे बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष चुना गया। बता दें कि झारखंड में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद डॉ. के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक बनाया गया था।