कांके: हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर बैठक चल रही है
Kanke, Ranchi | Mar 6, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर बैठक चल रही है। बैठक में नेता प्रतिपक्ष चयन किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद डॉ. के लक्ष्मण को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।