कांके: रांची के गोंदा थाना क्षेत्र से तीन तस्कर ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 6, 2025 रांची स्थित गोंदा थाना क्षेत्र से गुरुवार शाम करीब चार बजे ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों के नाम रमीज रजा, राजा साहा और सुजीत कुमार बताया जा रहा है। गिरफ्तार तस्करों के पास से 11.27 ग्राम ब्राउन शुगर, साथ ही तीनों तस्करों के पास से 2 लाख 13 हजार 800 रुपया के अलावा कई अन्य सामान बरामद किए गए हैं।