बक्सर: बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर 1 सेमी प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा, खतरे के निशान से 15 सेमी ऊपर
Buxar, Buxar | Aug 30, 2025 जिले के गंगा नदी के तटवर्ती व दियारा इलाकों के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। बक्सर में गंगा नदी का जलस्तर में कमी आनी शुरू हो चुकी है। शाम 4 बजे सीडब्ल्यूसी द्वारा मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12 बजे गंगा नदी का जलस्तर 60.47 मी दर्ज किया गया। फिलहाल जलस्तर खतरे के निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर है, लेकिन यह 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से घट रहा है।