पटना ग्रामीण: वीरचंद पटेल रोड एरिया में JDU के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नारायण ने कहा- कर्पूरी ठाकुर सड़क व सदन में अलग दिखाई देते थे
वीरचंद पटेल रोड एरिया में जदयू के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण ने बिहार के पूर्व सीएम जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न मिलने पर कहा, कि कर्पूरी ठाकुर साधारण व्यक्तित्व वाले व्यक्ति दिखते थे। वह सड़क व सदन में अलग दिखाई देते थे। उन्होंने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर की राजनीति यह विशेषता थी कि उनके खिलाफ बोलने वाले लोग भी आज उनके कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं।