पटना ग्रामीण: कर्पूरी ठाकुर की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की जयंती के मौके बुधवार को बिहार विधान मंडल परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर आधारित एक लघु फिल्म 'कर्पूरी ठाकुर गरीबों का मसीहा' प्रस्तुति की गई