पटना ग्रामीण: वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी जयंती समारोह में मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी को दी बधाई
वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में जननायक कर्पूरी ठाकुर की 100वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न की उपाधि मिल गई है। इसके लिए उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए कहा कि मैंने कांग्रेस की सरकार के समय भी जननायक के लिए भारत रत्न की मांग की थी।