पटना ग्रामीण: बड़े भाई कर्पूरी ठाकुर को कपटी ठाकुर कहते थे और छोटे भाई ताल मिलाते थे: BJP ऑफिस के पास केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे
मोदी सरकार द्वारा बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद बिहार बीजेपी लालू और नीतीश पर लगातार निशाना साध रही है। वहीं, अब बीजेपी कार्यालय के पास मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने लालू प्रसाद और सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े भाई कर्पूरी ठाकुर को कपटी ठाकुर कहते थे और छोटे भाई ताल मिलाते थे।