पटना ग्रामीण: मिलर स्कूल मैदान खाली नहीं किए जाने से नाराज BJP ने पार्टी कार्यालय के सामने सड़क पर मनाई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
जननायक कर्पूरी ठाकुर की आज 100वीं जयंती है। बिहार की सभी पार्टी की तरफ से शताब्दी समारोह मनाने कि होड़ मची है। वहीं, मिलर स्कूल मैदान को खाली नहीं कराए जाने से नाराज बीजेपी को पटना स्थित पार्टी ऑफिस के सामने सड़क पर ही कर्पूरी ठाकुर की शताब्दी समारोह को मनाना पड़ रहा है। ट्रक पर मंच बनाकर रास्ते पर ही बीजेपी कार्यकर्ता कर्पूरी ठाकुर की जयंती मना रहे हैं।