प्रतापगढ़: बहरिया मोड़ से धर्मांतरण के आरोपी को मान्धाता पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना मान्धाता पुलिस ने धर्मांतरण के एक मामले में वांछित आरोपी राजेश कुमार सरोज (28) को शनिवार शाम 6 बजे बहरिया मोड़ तिराहा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर प्रलोभन व दबाव बनाकर धर्म परिवर्तन का प्रयास करने का आरोप था। पुलिस ने वादी की तहरीर पर धारा 3/5(1)/11 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई पूरी की है। आरोपी को संबंधित न्यायालय में पेश किया जा रहा है