छत्तरगढ़: राजासर भाटियान भेरूजी मंदिर में धोक लगाने आए परिवार के साथ मारपीट, गाड़ी के शीशे तोड़े गए
छतरगढ़ थाना क्षेत्र के राजासर भाटियांन गांव के पास स्थित भेरूजी मंदिर में धोक लगाने आए एक परिवार के साथ कुछ अज्ञात लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, श्रवण कुमार मेघवाल निवासी 89 जीबी तहसील अनूपगढ़ अपने परिवार के साथ भेरूजी मंदिर धोक लगाने पहुंचे थे। जहां पहले से मौजूद लोगों ने मारपीट की।