आंदर: गायघाट जितरा बाबा स्थान के समीप बोरे में बंधा हुआ लावारिस हालत में आंदर थाना की पुलिस ने शव को किया बरामद जांच में जुटी
Andar, Siwan | Apr 22, 2024 आंदर थाना क्षेत्र के गायघाट गांव स्थित जितरा बाबा स्थान के समीप रविवार की देर संध्या आंदर थाना की पुलिस ने बोरे में बंधा हुआ एक युवक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सोमवार को सिवान सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं मृतक युवक की पहचान रघुनाथपुर गांव निवासी राकेश कुमार उर्फ माल्टा के रूप में हुई है।