लालगंज: बबुरा भैरोदयाल गांव में 6 पशुओं और किसान को कुत्ते ने काटकर किया घायल, सीएससी में लगाया गया एंटी रेबिज इंजेक्शन
लालगंज थाना क्षेत्र के बबुरा भैरोदयाल गांव में बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे से 3:00 बजे के बीच एक कुत्ते ने 6 पशुओं और किसान को काटकर लहूलूहान कर दिया। गांव निवासी श्याम नारायण मौर्य, संतोष कुमार तथा दुर्गा प्रसाद के दरवाजे पर बंधे तीन बछड़ो को कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया। वहीं पागल कुत्ते ने चन्द्रबली चौहान, रज्जू चौहान और रामबली की तीन बकरियों को काटा।