जहानाबाद: नगर थाना में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में ईद पर्व को लेकर शांति समिति की की गई बैठक ।
ईद पर्व को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से इंतजाम किया जा रहे हैं ताकि पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो । इसी को लेकर नगर थाने में एसडीपीओ राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की एक बैठक हुई। एसडीपीओ ने बताया की शांति समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि पर्व को हम लोगों को मिलजुलकर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है ।