जहानाबाद: जहानाबाद लोकसभा सीट पर क्या जीत हासिल कर पाएंगे चंदेश्वर कुमार, यहां चलता है यादव और भूमिहार समाज का दबदबा।
जहानाबाद पर्यटक स्थल वाणावर के साथ ही सूफी सर्किट से जुड़ी बीबी कमाल की मजार इस संसदीय क्षेत्र की पहचान है। 1952 में सोशलिस्ट पार्टी के बिगेश्वर मिश्रा यहां के सांसद बने। उनके बाद 1957 से लेकर 1962 तक कांग्रेस की सत्यभामा देवी सांसद रहीं। 1967 से 1971 तक भाकपा के चंद्रशेखर सांसद रहे। 1977 में जनता पार्टी के हरिलाल प्रसाद सिन्हा लोकसभा पहुंचे।