जहानाबाद: कनौदी गांव में थ्रेशर मशीन हटाने को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक पक्ष की 2 महिलाएँ हुईं घायल
कनौदी गांव में मंगलवार को थ्रेसर मशीन हटाने को लेकर उत्पन्न हुए विवाद में दो पक्ष में जमकर मारपीट हुई है। जिसमें की एक पक्ष की तरफ से दो महिला गंभीर रूप से जख्मी हुई हैं। वहीं दोनों महिला को इलाज़ के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। परिजनों ने बताया कि जिन लोगों ने मारपीट की है और जिनका थ्रेसर मशीन है वो हमारे गोतिया हैं उनके मशीन से गंदगी घर में आती है ।