जहानाबाद: DM अलंकृता पांडे एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने डीआरसीसी भवन में ईद, रामनवमी एवं चैती छठ को लेकर की बैठक, दिए निर्देश
ईद, चैती छठ एवं रामनवमी त्योहार को लेकर जिला प्रशासन अपनी तैयारी को पुख्ता करने में जुटा है। इसी बीच मंगलवार को डीआरसीसी भवन में एसपी अरविंद प्रताप सिंह एवं डीएम अलंकृता पांडे ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पर्व के दौरान प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।