जहानाबाद: जहानाबाद समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में डीएम ने की नोडल पदाधिकारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर के साथ बैठक आयोजित
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी श्रीमती अलंकृता पांडे की अध्यक्षता में आज समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जिला संपर्क केंद्र तथा निर्वाचन व्यय अनुश्रवण कोषांग के नोडल पदाधिकारी एवं संबंधित डाटा एंट्री ऑपरेटर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिसमे नोडल पदाधिकारी एवं डाटा एंट्री ऑपरेटर को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है।