जहानाबाद: लोकसभा चुनाव से पहले जहानाबाद पुलिस को लगी बड़ी सफलता, नगर थाना क्षेत्र से अंग्रेज़ी शराब एवं हथियार के साथ पकड़े गए 2
जहानाबाद में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां की हथियार, गोली और अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या देखकर यह लग रहा है कि यह लोग अंग्रेजी शराब, हथियार और गोली के सप्लायर और पैसे के लिए सप्लाई करते हैं ।