सीकरी: सीकरी पुलिस ने गुलपाड़ा रोड से चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चलने के मामले में शातिर चोर को गिरफ्तार किया
सीकरी थानाधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ धड़पकड़ अभियान को लेकर पुलिस ने गुलपाड़ा रोड से मुखबिर सूचना पर चोरी की मोटरसाइकिल पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर चलाने के मामले में शातिर चोर वासुदेव पुत्र खूबीराम जाति सैनी निवासी बूडली बास को गिरफ्तार किया।आरोपी से पुलिस गहनता से कर रही है पूछताछ।