बरहेट: प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक जागरुकता कार्यक्रम, लाभुकों को मिली योजनाओं की सौगात
प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को विधिक जागरूकता एवं जन कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज के सचिव विश्वनाथ भगत रहे।इस दौरान सर्वजन पेंशन योजना के लाभुकों को स्वीकृति पत्र सहित अन्य योजनाओं के लाभुकों को योजनाओं का लाभ दिया गया साथ ही लोगों को कानूनी जानकारी व सहायता से अवगत कराया गया।