टीकमगढ़: कलेक्टर की पहल से बदलेगी मढ़खेरा सूर्य मंदिर की तस्वीर, पर्यटन मानचित्र पर मिलेगी नई पहचान
जिले के ऐतिहासिक मढ़खेरा सूर्य मंदिर को अब नई पहचान मिलने जा रही है। कलेक्टर के विशेष प्रयासों से इस प्राचीन धरोहर को पर्यटन की दृष्टि से विकसित और संरक्षित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के लैंडस्कैपिंग विशेषज्ञ एवं सीनियर धर्मेंद्र सिंह ने लोक निर्माण विभाग की टीम के साथ मढ़खेरा सूर्य मंदिर परिसर का निरीक्षण किया।