फर्रुखाबाद: ड्यूटी पर रहे स्टेडियम के पास मोपेड सवार होमगार्ड जवान को बुलेट ने टक्कर मारी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव हुसैनपुर निवासी 55 वर्षीय ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह होमगार्ड है।वह बुधवार रात को अपनी मोपेड से फतेहगढ़ जज के आवास पर ड्यूटी के लिए जा रहे थे। तभी स्टेडियम के पास तेज रफ्तार बुलेट ने होमगार्ड जवान की मोपेड में टक्कर मार दी। जिसमे वह घयाल हो गए। घायल अवस्था मे डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कर लिया गया।