जमुई: बिहार पुलिस पर ITBP जवान ने लगाए कई गंभीर आरोप, वीडियो हुआ वायरल
बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए और महिला दारोगा पर भी आ^प^त्ति^ज^न^क टिप्पणी करते हुए एक ITBP जवान का वीडियो जमुई में इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह वायरल वीडियो रविवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है। उक्त ITBP जवान जमुई जिले के लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आनंदपुर गांव के रहने वाले राजकुमार दास बताए जाते हैं।
वायरल वीडियो में जवान ने बिहार पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए भोजपुर के शाहपुर में हुए भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर भी उसने खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। वीडियो में उसने पुलिस के साथ-साथ एक महिला पुलिस पदाधिकारी को लेकर भी आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया है। लिहाजा, मामला सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।
जानकारी के अनुसार, राजकुमार दास फिलहाल सिक्किम में तैनात बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में वह खुद को गलत के खिलाफ आवाज उठाने वाला बताते हुए कहता है कि समाज के लिए लड़ने वाले व्यक्ति पर गोली चलाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसने यह भी दावा किया कि बिहार पुलिस ने किसी के इशारे पर गोली चलाई होगी। बहरहाल, वीडियो में उसने भरत भूषण तिवारी को एक क्रांतिकारी बताते हुए कहा कि उनके साथ जो हुआ, वह पूरी तरह गलत है।
इस पूरे मामले में जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने कहा है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संबंधित जवान जहां भी तैनात है, वहां के उसके वरीय अधिकारियों को पूरे प्रकरण से अवगत कराया जाएगा। साथ ही, उसके खिलाफ दर्ज मामले में आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। लिहाजा, पुलिस अब इस मामले को केवल वायरल वीडियो तक सीमित न रखकर विभागीय और कानूनी पहलुओं से भी परखने में जुट गई है। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuiPolice #jamuibihar #Crime #CrimeNews #ITBP_official
Jamui, Jamui | Jun 21, 2026