बरहरुवा: गणतंत्र दिवस पर बरहरवा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों देशभक्त हुए शामिल
26 जनवरी की पूर्व संध्या रविवार को बरहरवा प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास के नेतृत्व में बरहरवा पतना चौक से स्टेशन चौक तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें प्रशासनिक पदाधिकारी के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, विद्यालय के छात्रा एवं स्थानीय लोगों ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। तिरंगा यात्रा काफी उत्साह पूर्ण रहा,