#औरैया जिले के सहार थाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार तिवारी कुर्सी के बजाय मेज पर बैठकर फरियादियों की शिकायतें सुनते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर उनकी कार्यशैली को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं।हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है और न ही पुलिस विभाग की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आई है।
#viral #viralvideo