सहजनवा: बुदहट ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन का आरओ प्लांट वर्षों से बंद, ग्रामीणों में नाराजगी, स्वच्छ पेयजल के लिए भटक रहे लोग
हरपुर बुदहट क्षेत्र की बुदहट ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के तहत लगा आरओ प्लांट वर्षों से बंद पड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट कभी ठीक से चालू ही नहीं हुआ। ग्राम प्रधान संजय शुक्ल के अनुसार, स्थापना के कुछ दिन बाद ही प्लांट खराब हो गया और मरम्मत नहीं कराई गई। इससे लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिल पा रहा है। मंदिर पर आने वाले श्रद्धालु भी प्रभावित हैं।