जैतहरी: वेंकटनगर के ग्रामीणों ने आबादी भूमि का ड्रोन सर्वे कराने की मांग की
अनूपपुर। ग्राम वेंकटनगर के ग्रामीण प्रार्थियों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर अपने पूर्वजों के नाम दर्ज संपूर्ण आबादी भूमि का ड्रोन सर्वे कराए जाने और स्वामित्व योजना के अंतर्गत भूमि का पट्टा दिलाए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने लगभग दोपहर 2 बजे अधिकारियों को अपनी मांग से संबंधित आवेदन सौंपा।