हज़ारीबाग: हजारीबाग पुलिस ने TPC के एरिया कमांडर समेत 2 फरार आरोपियों को किया गिरफ्तार
कटकमसांडी थाना कांड संख्या 177/19 में हजारीबाग पुलिस ने वर्षों से फरार चल रहे TPC के एरिया कमांडर बलवंत जी उर्फ छोटू कुमार समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूसरा आरोपी गिरेन्द्र बताया गया है। दोनों की गिरफ्तारी विशेष टीम ने बीती रात कार्रवाई करते हुए की। पुलिस के अनुसार मामला 2019 में कटकमसांडी रेलवे साइडिंग में आगजनी और हाइवा वाहन में आग लगाने से जुड़ा