लाडनूं: करंट बालाजी चौराहे पर डकैती की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में किया पेश, कोर्ट ने भेजा जेल
Ladnu, Nagaur | May 17, 2024 लाडनूं कस्बे मे करंट बालाजी चौराहे के पास डकैती की योजना बना रहे दो आरोपियों को गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को न्यायालय मे पेश किया गया। जहां से उनको जेल भेज दिया गया। वहीं मामले मे फरार तीन आरोपियों की पुलिस ने तलाश तेज कर दी है। तीन दिन पहले करंट बालाजी चौराहे के पास पांच जने डकैती की योजना बना रहे थे, पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन भाग गए।