लाडनूं: विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करने हेतु लाडनूं न्यायालय से मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना
Ladnu, Nagaur | May 15, 2024 लाडनूं कस्बे मे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मेड़ता के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता मोबाइल वैन को रवाना किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति व अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश उत्तमा माथुर व अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. विमल व्यास ने लाडनूं न्यायालय से हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वैन को रवाना किया। यह मोबाइल वैन विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार करेगी।