बागपत सड़क हादसा
खेकड़ा निवासी सुनील धामा अपने बेटे लवीश को मेट्रो स्टेशन शिव विहार लोनी छोड़ने जा रहे थे। जब वह बाइक से मंडोला नहर कट के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान पिता सुनील धामा की मौत हो गई। पुत्र लवीश गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
Baghpat, Bagpat | Aug 19, 2026