चित्तौड़गढ़: कलक्टर डॉ. मन्जू ने कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद एवं एलपीजी वितरण व्यवस्था की की समीक्षा
जिला कलक्टर डॉ. मन्जू ने सोमवार को कलेक्ट्रेट के समिति कक्ष में आयोजित बैठक में जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद एवं एलपीजी वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में एलपीजी के स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा शहर में पीएनजी नेटवर्क के विस्तार को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।