कोईलवर: कायमनगर ओवरब्रिज के पास ₹8 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, 12 चक्का ट्रक से 648 लीटर विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार
सहायक आयुक्त मद्यनिषेध रजनीश कुमार ने बुधवार शाम करीब 4:30 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग को बड़ी सफलता मिली है। बक्सर-पटना फोरलेन स्थित गिधा थाना क्षेत्र के कायमनगर ओवरब्रिज के पास वाहन जांच के दौरान एक 12 चक्का ट्रक से करीब ₹8 लाख मूल्य की 648 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई है। इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया