सहजनवा: पूर्व फौजी की जमीन पर अवैध खनन, 3 एकड़ भूमि से 8 फीट गहरी खुदाई कर मिट्टी बेचने का आरोप
गोरखपुर के सहजनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुरगहना गांव में पूर्व फौजी रामरतन यादव की लगभग तीन एकड़ भूमि पर अवैध खनन का मामला सामने आया है। एम्स थाना क्षेत्र के बहरामपुर निवासी रामरतन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पुल निर्माण से जुड़े ठेकेदार के लोगों ने उनकी जमीन से आठ फीट तक मिट्टी खोदकर बेच दी।