बक्सर: बक्सर में ट्रक से बैटरी चुराने वाला गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
Buxar, Buxar | Apr 16, 2026 बक्सर बाईपास रोड पर खड़े ट्रक से बैटरी और नगदी चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी सोनू वर्मा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिंडिकेट, बक्सर का निवासी है। पीड़ित विकास कुमार की 11 अप्रैल की शिकायत पर पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज की मदद से छापेमारी की। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म कबूला। जिसके बाद गोलंबर की एक दुकान से बैट्री बरामद।