गोईलकेरा प्रखंड की कदमडीहा पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत ईश्वर सिंह गंझू का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से प्रखंड कार्यालय सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।