हज़ारीबाग: विधानसभा में हजारीबाग के जल संकट का मुद्दा उठा, विधायक प्रदीप प्रसाद ने सरकार को घेरा
झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में हजारीबाग सदर के विधायक प्रदीप प्रसाद ने राज्य में पेयजल संकट, खराब चापाकल और अधूरी जलापूर्ति योजनाओं को लेकर सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण हजारों परिवार पीने के पानी के लिए जूझ रहे हैं, लेकिन प्रशासन अब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा।