भभुआ: शिक्षा विभाग के पास शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
Bhabua, Kaimur | Dec 30, 2025 आज मंगलवार को 11 बजे शिक्षा विभाग के पास शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन दिया है। वही बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव जनार्दन सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार छूटभैया राजनीति कर शिक्षकों को शोषण कर रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को पंचायत प्रखंड और नगर के नाम पर बांटकर उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है।