खैरथल: पंचायती राज चुनाव को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक आयोजित की गई
आगामी पंचायत राज चुनाव की तैयारी को लेकर बुधवार सुबह 11:00 बजे भारतीय जनता पार्टी की महत्वपूर्ण कार्यकर्ता बैठक सुंदरम गार्डन खैरथल में आयोजित हुई। बैठक में संगठन को ग्राम एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा आगामी चुनाव की तैयारी को लेकर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तार से चर्चा की गई।