बहराइच: बहराइच डीएम ने गो-आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण, संरक्षित गोवंशों की व्यवस्थाओं के लिए दिए आवश्यक दिशा निर्देश
जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सोमवार को सीडीओ मुकेश चंद्र व अन्य अधिकारियों के साथ जिले में स्थापित गोआश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए गोआश्रय स्थल कुंडासर, अस्थाई गोआश्रय स्थल परसेंडी व प्यारेपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा तीनों स्थानों पर गोवंशों को चना, गुड़ व फल खिलाकर गौ सेवा की और पौधरोपण भी किया।