बहराइच: दुनक्का के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की हुई मौत
जिले के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत दुनक्का इलाके के बहराइच - गोंडा मार्ग के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया, पुलिस जांच में जुट गई है। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक घर आ रहा था। पुलिस जाच में जुट गई है।