बहराइच: जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के जिला अस्पताल में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी। जिसकी सूचना अस्पताल प्रशासन द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है। अस्पताल चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी ने सोमवार दोपहर को बताया कि अज्ञात व्यक्ति के शव की पहचान कराई जा रही है। जाच जारी है।