बहराइच: मधवापुर में पुलिया के पास भरे पानी में छिपे मगरमच्छ ने व्यक्ति पर किया हमला, महिला ने अपनी साड़ी से बचाई पति की जान
बहराइच के मुर्तिहा थाना क्षेत्र के मधवापुर में एक दर्दनाक घटना हुई। सैफु जो नौबना का रहने वाला है। खेत जा रहे थे, तभी पुलिया के पास भरे पानी में छिपे मगरमच्छ ने उन पर हमला कर दिया। सैफु के साथ तीन लोग और थे, लेकिन मगरमच्छ ने सैफु को ही अपना शिकार बनाया। हमले के बाद सैफु की पत्नी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए अपनी साड़ी से पति की जान बचाई। इलाज जारी है।