बहराइच: जिला बार एसोसिएशन सभागर में अधिवक्ता के निधन पर आयोजित शोकसभा में अधिवक्ताओं ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
दीवानी न्यायालय स्थित जिला बार एसोसिएशन सभागार में सोमवार सुबह अधिवक्ता मनोज कांत पाठक के आकस्मिक निधन पर एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस शोक सभा के दौरान अधिवक्ताओं ने दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति की प्रार्थना की रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान अधिवक्ताओं ने आज एक दिवसीय हड़ताल यानि न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया।